देशी घी के ये फायदे आप भी जान लीजिए

देशी घी के ये फायदे आप भी जान लीजिए

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। उन्हीं में से एक है घी, जो कई रोगों के लिए रामबाण है। घी हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। क्योंकि घी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

पढ़ें- गले में खराश की परेशानी कोरोना की वजह से है या प्रदूषण, ऐसे पहचानें

घी स्किन में निखार लाने में भी सहायक होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको घी का इस्तेमाल कैसे करना है। सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई होने की समस्या भी रहती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए भी आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या होना आम बात है। आप घी का इस्तेमाल लिप बाम के रूप में भी कर सकती हैं। होंठों पर घी लगाने से फटे होंठ ठीक होने लगते हैं।

घी के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों हो जाएंगी दूर

घी का इस्तेमाल करने से स्किन से झुर्रियों को भी दूर किया जा सकता है। नियमित रूप से घी का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए आप रोजाना चेहरे पर घी लगा सकती हैं।

फटी एड़ियों पर लगाएं घी

फटी एड़ियों के लिए घी काफी फायदेमंद होता है। फटी एड़ियों में घी लगाने से फटी एड़िया ठीक हो जाती हैं। अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं तो रोजाना रात में सोने से पहले एड़ियों में घी लगा लें। घी लगाने के बाद पैरों में मौजें जरूर पहने।

आंखों की जलन और सूजन दूर होती है

आंखों के चारों तरफ घी लगाने से आंखों की जलन और सूजन दूर हो सकती है। रोजाना नियमित रूप से आंखों के आसपास घी की मालिश करने से आंखों की चमक भी बढ़ने लगती है।

इसे भी पढ़ें-

खट्टी-मीठी, चटपटी इमली में हैं सेहत के लिए मीठे-मीठे फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।